फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर साहिब का चार सौवां प्रकाशोत्सव मना

विज्ञापन
विज्ञापन
सिख धर्म के नौवें पातशाह हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर साहब का चार सौवां प्रकाशोत्सव शनिवार को मनाया गया। कोरोना कर्फ्यू के कारण गुरुद्वारे में श्रद्धालु नहीं पहुंचे और घरों पर ही गुरु की पूजा कर अपनी श्रद्धा अर्पित की।
विज्ञापन

शनिवार को बड़ी संगत नीचीबाग गुरुद्वारे में गुरु के तपस्थान पर प्रकाशोत्सव सादगी से मनाया गया। प्रात 3:30 बजे से 4:30 बजे तक नितनेम साहब के पाठ के बाद श्री गुरुगं्रथ साहिब शहाना स्वागत हुआ। इसके बाद नाम सिमरन, कीर्तन दीवान के बाद अखंड पाठ साहिब का समापन किया गया। इस दौरान कोरोना महामारी के खात्मे के लिए मुख्य ग्रंथी भाई रणजीत सिंह ने अरदास लगाई। कोरोना संक्रमण व कर्फ्यू के कारण न तो कोई रागी जत्था आया और न ही संगत जुटी। वहीं घरों में लोगों ने गुरु के प्रकाशपर्व को मनाया और गुरु से महामारी के खात्मे की कामना भी की। गुरुद्वारों को फूलों और झालरों से सजाया गया था। लगातार यह दूसरा साल है जब गुरु तेग बहादुर सिंह के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारे में भव्य आयोजन नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें