राजातालाब थाना क्षेत्र के बढैनी कला बभनियाव का कुवर जय सिंह (39 वर्ष) पुत्र जय यादव शुक्रवार की दोपहर में लगभग दो बजे बनकट गांव के पास रेलवे फाकट पर अपनी इनोवा गाड़ी खडी करके टहल रहा था। इसी बीच मालगाड़ी आती हुई दिखाई पडी तो वह मालगाड़ी के सामने जाकर कूद गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
लोहता थाना क्षेत्र के वाराणसी भदोही रेल.मार्ग पर बनकट फाटक के पास शुक्रवार की दोपहर में एक युवक मालगाड़ी के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। गेट मैन की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
राजातालाब थाना क्षेत्र के बढैनी कला बभनियाव का कुवर जय सिंह (39 वर्ष) पुत्र जय यादव शुक्रवार की दोपहर में लगभग दो बजे बनकट गांव के पास रेलवे फाकट पर अपनी इनोवा गाड़ी खडी करके टहल रहा था। इसी बीच मालगाड़ी आती हुई दिखाई पडी तो वह मालगाड़ी के सामने जाकर कूद गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- Azamgarh: अबू सलेम का भतीजा मुंबई से गिरफ्तार, एसओजी की टीम ला रही है आजमगढ़
विज्ञापन
सूचना पर अकेलवा चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। तो उसके पास से मिले कागजात और मोबाइल नंबर से उसके घर वालों से संपर्क किया गया। और उसकी शिनाख्त हुई। सूचना पाकर घर के लोग घटना स्थल पहुंचे।
मृतक सात भाईयों में सबसे बड़ा था। मृतक दो साल से परिवार से अलग रहता था। पत्नी का नाम सोनी है। एक लड़का और दो लड़की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।