वाराणसी। पहडि़या क्षेत्र की संजय नगर कालोनी में सेक्स रैकेट मामले के चार आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। फिलहाल चारों आरोपी जिला जेल में निरुद्ध हैं।
प्रभारी निरीक्षक कैंट अश्वनी कुमार चतुर्वेदी की तहरीर पर संजय नगर कालोनी निवासी मकान मालिक संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह, करन कुमार, सोनू चौरसिया और अनुराग मिश्रा के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि बीती नौ फरवरी को पहडि़या क्षेत्र की संजय नगर कालोनी के एक मकान में सेक्स रैकेट संचालन की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा तो छत से कूदने के दौरान एक युवती की मौत हो गई थी। इस मामले में मकान मालिक समेत 16 नामजद के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले में नामजद उज्बेकिस्तान की महिला को दिल्ली से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी लाकर पूछताछ के बाद 24 फरवरी को न्यायालय में पेश किया गया था।