फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी मामला: अधिवक्ताओं से मिले अजय राय, बोले- न्याय की लड़ाई में हम आपके साथ हैं; सुनी समस्याएं

Fri, 26 Sep 2025 07:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

कांग्रेस नेता अजय राय ने कचहरी मामले को लेकर अधिवक्ताओं से बातचीत की। उन्होंने पूरे प्रकरण और प्रशासन के साथ बैठक को लेकर भी चर्चा की। कहा कि आपकी समस्याओं का समधान किया जाएगा।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं से बातचीत करते अजय राय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को अपराह्न वकील-पुलिस विवाद परिप्रेक्ष्य में वाराणसी कचहरी पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बनारस बार एसोसिएशन, सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं से व्यक्तिगत मुलाकात कर उनके विचार सुने और चौकियों पर जाकर अधिवक्ताओं की समस्याओं को जाना।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव अधिवक्ताओं और आमजन के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। न्याय व्यवस्था की गरिमा से कोई भी समझौता नहीं होगा। अधिवक्ताओं की समस्याएं हमारी प्राथमिकता हैं और उनके सम्मान की रक्षा करना हमारा दायित्व है। 

उन्होंने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि वह और उनकी पार्टी अधिवक्ताओं के साथ हमेशा खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी। अधिवक्ताओं की हर समस्या उनकी व्यक्तिगत समस्या है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व अधिवक्ता-पुलिस विवाद को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर न्याय दिलाने की मांग की थी। पत्र लिखे जाने के अगले ही दिन जिला प्रशासन ने दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता कराई थी। कचहरी आगमन के दौरान दोनों बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अजय राय का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Trending Videos
विज्ञापन

इनकी रही उपस्थिति
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं अधिवक्ता विकास सिंह, अमनदीप सिंह, सेंट्रल बार अध्यक्ष मंगलेश दूबे, महामंत्री राजेश गुप्ता, बनारस बार अध्यक्ष सतीश तिवारी, महामंत्री शशांक श्रीवास्तव, अधिवक्ता सुनील मिश्रा, लोकेश सिंह, अशोक सिंह, अरविंद राय, प्रेम प्रकाश गौतम, पंकज उपाध्याय, आशुतोष उपाध्याय, पवन सिंह चुन्नू, मनोज पाण्डेय, आनंद सिंह, अशोक कुमार, शिवानंद, कृष्णा यादव, जेपी पटेल, राजकुमार, मोहसिन खान, अनुपम वर्मा, मोहसिन रजा शास्त्री, असफाक हुसैन शान, वीरेंद्र पंडित, रमेश चक्रधर, उमेश सिंह, राघवेंद्र सिंह, डिंपल सिंह, धरणीधर दूबे, बिनोद पटेल समेत आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें