फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कोरोना से जिस कांस्टेबल की हुई थी मौत, जांच रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

Mon, 03 Aug 2020 01:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना से 29 जुलाई को जिस कांस्टेबल की मौत हुई, उस मामले में पर गठित जांच समिति की रिपोर्ट चौंकाने वाली आई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कांस्टेबल के डायबिटीज और उच्च रक्तचाप के मरीज होने के साथ ही पिछले 10 वर्षों से शराब का सेवन करने का जिक्र किया है।

विज्ञापन

साथ ही यह भी बताया है कि कोविड के मरीजों में डायबिटीज और उच्च रक्तचाप होने की वजह से मरीज हाईरिस्क की कैटेगरी में आ जाते हैं और मल्टी ऑर्गन फेल्योर में भी चले जाते हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया है कि 27 जुलाई को कि पैथोलॉजी रिपोर्ट में भी मरीज की ग्लूकोस, सीरम यूरिया, सिरम क्रिएटिव आदि बढ़ा मिला और 29 जुलाई को भी जब जांच हुई तो भी सब बढ़ा रहा।


इसके पहले 27 जुलाई को जब शुगर बढ़ने लगा तो संबंधित मरीज को दवा दो बार दी गई लेकिन उन्होंने दवा खाना बंद कर दिया। जब स्थिति बिगड़ने लगी और सांस की गति बढ़ गई तो मरीज को दवाइयां देते हुए तत्काल बीएचयू रेफर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर बीएचयू से मिली रिपोर्ट के अनुसार दोपहर में स्थिति काफी गंभीर हो गई और तब उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा, जबकि शाम साढ़े 6 बजे कार्डियॉरेस्पिरेट्री अरेस्ट होने पर सीपीआर भी दिया गया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ तो 7 बजे मौत हो गई। कमेटी ने इलाज में किसी तरह की लापरवाही का जिक्र नही किया हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें