वाराणसी में कोरोना का संक्रमण जिस तरह से बढ़ता जा रहा है। उसके साथ ही हॉटस्पॉट की संख्या भी बढ़ती जा रही है। अब तो पीएम का संसदीय कार्यालय भी हॉटस्पॉट के दायरे के आ गया है। इस वजह से यहां पहले की तरह लोगो की आवाजाही तो नही हो पा रही है, लेकिन ऑनलाइन शिकायत ली जा रही हैं।
दरअसल, जवाहरनगर में दो दिन पहले कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद कोविड गाइडलाइन के अनुसार वहां हॉटस्पॉट बनाया गया है। क्योंकि जवाहर नगर में ही प्रधानमंत्री का संसदीय कार्यालय भी है, इस वजह से वो भी हॉटस्पॉट क्षेत्र में आ गया है।
हालांकि कार्यालय को बंद तो नही किया गया है लेकिन यहां लोगों की ऑनलाइन शिकायतें लेकर उनका निस्तारण कराया जा रहा है। फिलहाल जब तक हॉट स्पॉट रेड से ग्रीन जोन में नही आ जाता है तब तक ऐसे ही स्थिति रहने की संभावना हैं।