वाराणसी में शनिवार को 24 घंटे का रिकॉर्ड टूट गया। एक दिन में 182 कोरोना मरीज मिलने की संख्या जिले की सबसे ज्यादा थी। शनिवार को मिले मरीजों में आईजी ऑफिस में छह, एसएसपी कैंप ऑफिस में एक, बीएचयू चीफ प्रॉक्टर ऑफिस में दो, मदर टेरेसा आश्रम में रहने वाली 15 महिलाओं के साथ ही पिंडरा तहसील में दो और अर्बन पीएचसी से जुड़े 10 लोग संक्रमित मिले। स्वास्थ विभाग को आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब से शनिवार को 2759 सैंपल की रिपोर्ट मिली थी।