फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन के उद्योगपति अनिरुद्ध ने भेजी काशीवासियों को संजीवनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में संक्रमितों की मदद के लिए देश ही नहीं दुनिया से भी मदद के हाथ बढ़ रहे हैं। लंदन के उद्योगपति अनिरुद्ध मिश्र ने भारत के लिए 150 आक्सीजन कंसंट्रेटर भेजे हैं। इसमें से 40 कंसट्रेटर बनारस में बांटे गए हैं।
विज्ञापन

अनिरुद्ध की पढ़ाई आईआईटी बीएचयू से हुई है। उन्होंने लंदन में आईएमआर कंपनी स्थापित की है। इस समय उनकी गिनती लंदन के बड़े उद्योगपतियों में होती है। अपने देशवासियों को संकट में देखकर अनिरुद्ध ने 150 आक्सीजन कंसट्रेटर भेजकर मदद की है।
बनारस में उनके सहयोगी अतुल राय ने बताया कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर वह मशीन है जो वातावरण की हवा से ऑक्सीजन छानकर मरीज को 5 से 10 लीटर प्रति घंटे की दर से उपलब्ध कराता है। शहर में यह मशीन जिलाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों, मारवाड़ी अस्पताल, पोद्दार अंध विद्यालय, हेरिटेज मेडिकल कॉलेज को प्रदान की गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने आनंदमयी अस्पताल को दी एक लाख की मदद
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने अपने परिवार की तरफ से एक लाख रुपये का चेक आनंदमयी अस्पताल को दिया है। जिलाधिकारी ने महामारी से बचाने के लिए हाथ बढ़ाने की अपील भी जारी की है। अस्पताल के अखिलेश खेमका ने बताया गया कि माता आनंदमयी अस्पताल द्वारा पिछले एक माह से लोगों को नि:शुल्क आक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें और भी लोगों द्वारा सहयोग किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी के परिवार की ओर से आज एक लाख की धनराशि का चेक अस्पताल को प्राप्त हुआ है।
सीआरपीएफ ने किया बाबा कीनाराम आश्रम का सैनिटाइजेशन
कोरोना संक्रमण के प्रभाव को रोकने के लिए शहर में सैनिटाइजेशन लगातार जारी है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस की ओर से सोमवार को रविंद्रपुरी स्थित बाबा कीनाराम आश्रम में सैनिटाइजेशन किया गया। इस दौरान जवानों ने आम जनता से मास्क पहनने और दो गज शारीरिक दूरी के पालन की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें