फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना से छह की मौत, 2002 नए मरीज मिले, एक्टिव केस 13 हजार के पार

Fri, 16 Apr 2021 12:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है। मरीजों की संख्या अब कम होने का नाम नहीं ले रही है। इधर शुक्रवार को अलग-अलग जगहों से 2002 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि एक बार फिर छह लोगों की अलग-अलग अस्पतालों में मौत हुई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को मंडलीय अस्पताल, रेलवे स्टेशन रोडवेज समेत अलग-अलग जगहों पर कुल 5964 लोगों की कोरोना जांच हुई, जबकि इस दौरान 5598 की रिपोर्ट भी मिली है। इसमें 2002 नए मरीज मिले हैं। मरीजों में बीएचयू कैंपस में सुश्रुत हॉस्टल, जूलॉजी विभाग, नागार्जुन हॉस्टल समेत परिसर में अलग-अलग जगहों पर 30 से अधिक लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

जबकि आनंदमयी में 10, डीआईजी कॉलोनी में मरीज मिले हैं। मेरेडियन हॉस्पिटल में भर्ती कादीपुर शिवपुर निवासी 58 वर्षीय पुरुष, बीएलडब्ल्यू में भर्ती नेवादा सुंदरपुर निवासी 64 वर्षीय महिला, नाथूपुर निवासी 85 वर्षीय पुरुष की मौत हुई। इसके साथ ही ईएसआई में भर्ती बड़ौदा बाजार निवासी 62 वर्षीय महिला, एपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती सेवापुरी निवासी 46 वर्षीय पुरुष, बीएचयू हॉस्पिटल में भर्ती मीरापुर बसही निवासी 48 वर्ष के पुरुष की मौत हो गई।
विज्ञापन


पांच दिन में मिले 8690, मरीज, 23 की मौत

आंकड़ों की बात करें तो पांच दिन में ही 8690 नए मरीज मिल चुके हैं, जबकि 23 की मौत हो चुकी है। इसमें दो दिन में 6-6 मरीजों की जान गई। अब जिस तरह से मरीजों की संख्या बढ़ रही है, उसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी लोगों को अधिक से अधिक घर में रहने की अपील की जा रही है।

विज्ञापन

13114 पहुंचा एक्टिव मरीजों का आंकड़ा

जिले में संक्रमण पर नियंत्रण करना चुनौती बनती जा रही है। हालत यह है कि पिछले तीन-चार दिनों से लगातार मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ मौत का ग्राफ बढ़ा है। नए मरीजों के मिलने के बाद अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 38434 हो गई, जिसमें 24898 के डिस्चार्ज, 422 की मौत के बाद अब भी 13114 एक्टिव मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है। शुक्रवार को सबसे ज्यादा 637 लोगों को होम आइसोलेशन में स्वस्थ घोषित किया गया। 

65 केंद्रों पर 5225 का टीकाकरण

जिले में कोरोना टीकाकरण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल सहित अन्य केंद्रों पर कुल 5225 लोगों को टीका लगाया गया। प्रभारी सीएमओ डॉक्टर एनपी सिंह ने बताया कि इसमें सबसे ज्यादा 3882 लोगों को पहली, 1053 को दूसरी डोज लगाई गई।

उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल को सभी केंद्रों के अलावा मेडिकल केयर यूनिट, कलेक्ट्रेट में टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 45 साल के ऊपर के लोग अपनी सुविधानुसार नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर टीकाकरण करा सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें