फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धांजलि देने वालों पर मुकदमा, वर्चुअल रैली में जुटा रहे भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि वर्तमान शासन में श्रद्धांजलि देने वालों पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ वर्चुअल रैली के नाम पर भीड़ जुटाई जा रही है। पूर्व विधायक ने वक्तव्य में कहा कि बेलगाम हो चुके कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने में नाकाम सरकार पूरी तरह से चुनावी मोड में लगातार वर्चुअल रैलियों का सिलसिला बनाए हुए है। उक्त रैलियों के डिस्प्ले केन्द्रों पर लोगों को जुटाने का काम बेरोक टोक जारी है। भीड़ के चलते पटना के भाजपा दफ्तर में 52 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। राजनीतिक अभियानों पर बेहिसाब पैसा बहाया जा रहा है। इतना ही नहीं जिन राज्यों में कांग्रेसी सरकारें भाजपा के अलोकतांत्रिक सत्ता लूट अभियान से बची हैं उनमें भी हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट के तहत हार्स ट्रेडिंग के द्वारा सत्ता पलट अभियान चलाने में मंत्री मशगूल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें