फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगी वाराणसी-कोलंबो विमान सेवा, ‘वाटर कैनन सैल्यूट’ दिया जाएगा

Fri, 04 Aug 2017 10:42 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
aeroplane
विज्ञापन
एयर इंडिया की बहुप्रतीक्षित वाराणसी-कोलंबो विमान सेवा शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर में उड़ान के समय विमान को ‘वाटर कैनन सैल्यूट’ दिया जाएगा।
विज्ञापन


इतिहास में यह पहला मौका होगा जब किसी फ्लाइट के टेकआफ (उड़ान) के वक्त यह सम्मान दिया जाएगा। अब तक देश-विदेश में नई विमान सेवा शुरू होने पर फ्लाइट की लैंडिंग (उतरने) के दौरान वाटर कैनन सैल्यूट की परंपरा रही है।

एयरपोर्ट अथारिटी के सूत्रों के मुताबिक इस बेहद खास मौके पर एयर इंडिया के प्रबंध निदेशक अश्वनी लोहानी बनारस सहित पूर्वांचल के लोगों के लिए यहां से लखनऊ के बीच सीधी विमान सेवा शुरू करने की घोषणा भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


मई महीने में श्रीलंका यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी-कोलंबो के बीच सीधी विमान सेवा जल्द शुरू होने का भरोसा दिलाया था। चार अगस्त से वाराणसी से कोलंबो के बीच शुरू होने जा रही सीधी विमान सेवा सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और रविवार को उपलब्ध होगी।

एयर इंडिया का एबी 321 टाइप विमान (एआई 271) वाराणसी से दोपहर 12:35 बजे कोलंबो के लिए उड़ान भरेगा और दोपहर बाद 3:55 बजे वहां पहुंचेगा। इसी प्रकार कोलंबो से शाम 4:55 बजे वाराणसी के लिए उड़ेगा और रात 8:20 बजे बाबतपुर पहुंचेगा।

इस विमान सेवा के शुरू होने से न सिर्फ यात्रियों, श्रद्धालुओं को आवागमन में सहूलियत होगी बल्कि दोनों देशों के रिश्तों में मजबूती के साथ पर्यटन को भी खासा लाभ पहुंचेगा। अब तक श्रीलंकन एयरलाइंस की ओर से पर्यटन सीजन में साप्ताहिक विमान सेवा शुरू की जाती थी।

विमान सेवा शुरू होने से पहले तैयारियों का जायजा लेने एयर इंडिया की एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर मीनाक्षी दुवा और जीएमटी शरीन सहित कई अधिकारी पहले से ही वाराणसी आ चुके हैं।

प्रबंध निदेशक अश्वनी लोहानी शुक्रवार की सुबह बाबतपुर आएंगे। एयर इंडिया के स्टेशन प्रबंधक आतिफ इदरीश ने बताया कि प्रबंध निदेशक हरी झंडी दिखाकर वाराणसी-कोलंबो विमान सेवा का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें