फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: स्टार क्लब के 9 गोल के सामने एक भी गोल नहीं कर सका वाराणसी क्लब, समीर ने एक के बाद एक दागे चार गोल

विज्ञापन
हैट्रिक सहित चार गोल करने वाला समीर
विज्ञापन
हॉकी की जिला स्तरीय जूनियर बालक अंडर 14 प्रतियोगिता में स्टार क्लब ने वाराणसी क्लब को 9-0 से हराकर एकतरफा जीत हासिल की। इसी के साथ लीग मैच में स्टार क्लब ने लगातार दूसरा मैच अपने नाम किया। स्टार की खिलाड़ी समीर ने अकेले ही एक के बाद एक लगातार चार गोल दागे। समीर ने हैट्रिक गोल भी मारा। वहीं, टीम के अंशु ने भी चार गोल किए। सोमवार को परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में पूर्व विधायक रामजीत राजभर जिला हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन मैच शुरू होते ही स्टार क्लब की टीम ने धावा बोल दिया। खेल के आठवें मिनट में अंशु ने रिवर्स फ्लिक की सहायता से गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। वाराणसी क्लब की टीम ने स्कोर बराबर करने के कई प्रयास किए लेकिन सफल नहीं हो सकी।
विज्ञापन


गेंद को ड्रिबल, ड्रैग और पास करके मारे 4 गोल
दूसरे हाफ में स्टार क्लब की टीम ने रणनीति में बदलाव किया। दूसरे ही मिनट में अंशु ने एक बार फिर बेहतरीन गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। इसके बाद समीर भी सक्रिय हुए तो फिर बॉल लगातार गोल पोस्ट की ओर जाते दिखी। शानदार स्टिक वर्क का प्रदर्शन कर गेंद को ड्रिबल, ड्रैग और पास करते हुए खेल के 25वें, 27वें, 28वें और 30वें मिनट में गोल कर अपनी पहली हैट्रिक लगाई और चार गोल के बाद स्कोर 6-0 पर हो गया। इसके बाद अंशु ने कमान संभाली और खेल के 34वें और 37वें मिनट में दो गोल दाग कर स्टार क्लब को 8-0 की भारी बढ़त दिला दी। अंत में खेल के स्टार क्लब के मोनू प्रजापति ने 39वें मिनट में गोल कर स्कोर 9-0 पर कर दिया। मैच समाप्त होने तक यही स्कोर बरकरार रहा और स्टार क्लब ने शानदार तरीके से मुकाबला जीत लिया।

हैट्रिक सहित चार गोल करने वाला समीर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें