फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वाराणसी एशिया का इकलौता शहर, जहां भीड़ प्रबंधन पर होगा काम; पैदल वालों के लिए बनाई जाएगी सुगम व्यवस्था

Tue, 18 Mar 2025 10:35 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी एशिया का इकलौता शहर होगा, जहां भीड़ प्रबंधन पर काम होगा। टोयोटा मोबिलिटी फाउंडेशन की ओर से दुनिया के तीन शहरों को चुना गया है। 
विज्ञापन
ganga ghat varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैदल चलने वालों के लिए सुगम व्यवस्था बनाने के लिए दुनिया के तीन शहरों को चुना गया है। इसमें वाराणसी एशिया का इकलौका शहर है जहां भीड़ प्रबंधन पर काम होगा। टोयोटा मोबिलिटी फाउंडेशन की ओर से विश्व स्तर पर ऐसे तीन शहरों को चुना गया है, जहां पर्यटकों का दबाव सबसे ज्यादा रहता है। इनमें वाराणसी के अलावा इटली का वेनिस और अमेरिका का डेट्रॉयट शहर है। 

विज्ञापन


काशी में रोजाना एक से डेढ़ लाख पर्यटक और श्रद्धालु आते हैं। प्रमुख दिवस और पर्व-त्योहार पर ये संख्या 6 से सात लाख के करीब पहुंच जाती है। काशी गलियों का शहर है, इस लिहाज से भी यहां भीड़ प्रबंधन पर काम करने की जरूरत है। इसे देखते हुए ही यहां भीड़ प्रबंधन पर काम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की दस कंपनियों का चयन किया गया है। ये कंपनियां यहां रिसर्च कर पैदल चलने वालों के लिए सुगम व्यवस्था बनाएंगी। 

इस पर संस्थान तीन मिलियन डॉलर खर्च करेगी। भारत के सबसे प्राचीन शहर वाराणसी में रोजाना आने वाले लाखों श्रद्धालुओं व पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों, बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यागंजनों की सुविधा के लिए यह भीड़ प्रबंधन तकनीक काफी उपयोगी सिद्ध होगा। 
विज्ञापन


मेयर अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि काशी में पैदल यातायात प्रबंधन एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। ऐसे में भीड़ प्रबंधन की दिशा में होने जा रहे इस काम के सकारात्मक परिणाम होंगे।

विज्ञापन

इनका हुआ चयन

सिटीडेटा इंक, फैक्टल एनालीटिक्स लिमिटेड, ग्रेमैटिक्स, आर्केडिश, इंटपिक्सेल लैब्स प्राइवेट लिमिटेड, प्रमेय कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, स्मार्टविज लिमिटेड, स्टीवर डेविस एंड ग्लीव लिमिटेड. द अर्वनाइजर और टियामी नेटवक्र्स है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें