फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट स्टेशन पर कस्टम विभाग का छापा, 35 संदिग्ध पैकेट लिया कब्जे में

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कस्टम विभाग की टीम ने मंगलवार को कैंट रेलवे स्टेशन के पार्सल एक्सप्रेस में छापा मारकर 35 संदिग्ध पार्सल पैकेट को अपने कब्जे में लिया। कस्टम की इस कार्रवाई को लेकर पार्सल कार्यालय में दिन भर हड़कंप का माहौल रहा।
विज्ञापन

कस्टम टीम को सूचना मिली कि पार्सल एक्सप्रेस के जरिए कोलकाता से नई दिल्ली पार्सल पैकेट जा रहा है, जिसमें बांग्लादेश निर्मित कुछ कपड़े भी शामिल है। इसी आधार पर टीम ने प्लेटफार्म संख्या चार पर ट्रेन संख्या 0463 पार्सल एक्सप्रेस में छापा मारा। सभी पैकेट की जांच के बाद संदेह के आधार पर 35 पैकेट को टीम ने अपने कब्जे में लिया। विभागीय जांच और औपचारिकता के बाद जब्त माल को टीम अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें