फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाट संध्या की लौटी रौनक, भरतनाट्यम से सजी शामदस महीने बाद फिर से सजी घाट संध्या

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना संक्रमण के कारण घाट संध्या पर लगी रोक फिर से हट गई। दस महीने बाद घाट संध्या की रौनक लौट आई। सुबह ए बनारस एवं आस्था सेवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में घाट संध्या को पुन: आरंभ किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को घाट संध्या का शुभारंभ कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम खिलेश्वरी पटेल द्वारा भरतनाट्यम की प्रस्तुति की गई। खिलेश्वरी ने अल्लारी, कीर्तनम एवं तिल्लाना की प्रस्तुति की। दूसरी प्रस्तुति अपराजिता पटेल के कथक की रही। स्वागत डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान दीपक मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, सुनील शुक्ला, विजय मिश्रा, विनय तिवारी, अभय श्रीवास्तव एवं मनीष टंडन मौजूद रहे। संचालन अंकिता खत्री ने किया। शिव संकल्प का गायन मधुमिता भट्टाचार्या एवं गंगा आरती का गायन व्यासजी मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें