फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास से संबंध बताने पर सपा नेता ने की न्यूज पोर्टल के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कानपुर में मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात बदमाश विकास दुबे द्वारा उज्जैन जाने के लिए इस्तेमाल की गई कार को एक न्यूज पोर्टल ने सिकरौल निवासी सपा नेता मनोज यादव की बता दी। इसके साथ ही समाचार में मनोज की फोटो भी प्रसारित कर दी। इसे सपा नेता ने शनिवार को कैंट थाने में तहरीर देकर पोर्टल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव मनोज के अनुसार मुंबई के एक न्यूज पोर्टल पर प्रसारित समाचार के अनुसार विकास दुबे के सपा नेताओं से संबंध दर्शाते हुए उज्जैन जाने के लिए उनकी कार का इस्तेमाल किया जाना बताया गया। इसके साथ ही समाचार में उनकी फोटो का भी इस्तेमाल किया गया। न्यूज पोर्टल ने बगैर सोचे-समझे और तस्दीक किए ही ऐसा समाचार प्रसारित कर उनकी छवि धूमिल की है। मनोज ने बताया कि मुंबई में रहने वाले उनके पड़ोसी के जीजा ने उन्हें न्यूज क्लिप भेजी तो प्रकरण की जानकारी हुई। उन्होंने न्यूज पोर्टल संचालक के खिलाफ इंस्पेक्टर कैंट से कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि जांच कर प्रकरण में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें