फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में शोध छात्रों की मौखिकी अब ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के शोध छात्रों की मौखिक परीक्षा ऑनलाइन कराई जाएगी। इसमें शोध पूर्व और शोध उपाधि प्रदान करने के लिए होने वाली मौखिकी शामिल है। यह जानकारी कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने दी। कुलपति ने बताया कि शोधार्थियों को उनके शोध निर्देशक द्वारा ऑनलाइन माध्यम से मार्गदर्शन दिया जा रहा है। शोधार्थियों से संवाद के बाद यह लगा कि शोध मौखिकी को ऑनलाइन कराया जा सकता है। इस संबंध में संबंधित विश्वविद्यालय के अधिकारियों से बातचीत भी की गई तो उन्होंने अपनी सहमति दे दी। इसलिए अब शोध मौखिकी को भी ऑनलाइन माध्यम से कराने का निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय के शोधार्थियों से उनकी राय, सुझाव और फीडबैक लेने का निर्देश छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष को दिया गया है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद शोधार्थियों के ऑनलाइन माध्यमों से मौखिकी कराने के लिए कार्यवाही की जाएगी। इससे शोधार्थियों को सहूलियत के साथ ही समय, श्रम एवं धन तीनों का अपव्यय रुकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें