फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: लापता व्यापारी का 9 दिन बाद मिला शव, अपहरण कर की हत्या; पहचान छिपाने को सिर काट कर गंगा में फेंका

Fri, 17 May 2024 05:50 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Businessman Kidnapping Murder News: वाराणसी जिले से लापता प्लास्टिक व्यापारी की सिर कटी लाश नौ दिन बाद मिर्जापुर में मिली। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।  
विज्ञापन
प्लास्टिक व्यापारी दावर बेग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के नई सड़क के लापता प्लास्टिक व्यापारी दावर बेग (55) की सिर कटी लाश गुरुवार की रात वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर नरायनपुर में सड़क किनारे मिली। कमिश्नरेट की एसओजी ने व्यापारी के अपहरण और हत्या के आरोप में बिहार निवासी एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि व्यापारी के परिजनों से तगड़ी रकम ऐंठने के लिए उनका अपहरण किया गया था। नाकाम होने पर उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ कर शुक्रवार को वारदात का खुलासा करेगी।

विज्ञापन


यह है मामला
काजीपुरा कलां, कालीमहल निवासी जावेद अहमद की तहरीर पर लक्सा थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। जावेद ने पुलिस को बताया था कि उनके बड़े भाई दावर बेग गत सात मई की शाम नई सड़क स्थित अपनी दुकान से बाइक से माल के सिलसिले में पड़ाव जा रहे थे। काफी देर बाद भी वह वापस नहीं आए तो उनके दोनों मोबाइल नंबर पर कॉल की गई, लेकिन रिसीव नहीं हुई। रात एक बजे उनके दोनों मोबाइल नंबर स्विच ऑफ बताने लगे।

Trending Videos

खोजबीन के क्रम में 10 मई को दावर बेग की बाइक मुगलसराय में लावारिस हालत में मिली। उधर, इस संबंध में पूछे जाने पर एसओजी प्रभारी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि सीसी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस की मदद से एक आरोपी को चिन्हित कर हिरासत में लिया गया है। 

उसकी निशानदेही पर दावर बेग की सिर कटी लाश बरामद की गई। परिजनों ने कपड़ों और जेब से मिली आईडी की मदद से शव की पहचान की है। हिरासत में लिए गए आरोपी के अनुसार धारदार हथियार से हत्या करने के बाद शव की पहचान न होने देने के लिए व्यापारी के सिर को गंगा में और धड़ को नरायनपुर में फेंक दिया गया था।
विज्ञापन

मस्जिद में जान देने वाले सीमेंट व्यापारी पर शुरू से था शक

पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया यह सामने आया है कि खोजवा इलाके में शंकुलधारा पोखरे के समीप कंकड़हवा वीर बाबा मस्जिद में गोली मार कर हत्या करने वाला दावर बेग का दोस्त सीमेंट व्यापारी साजिद अली इस वारदात का सूत्रधार था। दोनों लोग लंबे अरसे से एक-दूसरे से परिचित और करीबी थे। दोनों को सात मई की शाम आखिरी बार पड़ाव में एकसाथ देखा भी गया था। 

साजिद अली से पूछताछ की तैयारी चल ही रही थी कि नौ मई की दोपहर वह मस्जिद में लाइसेंसी पिस्टल से अपनी कनपटी पर गोली मार कर जान दे दिया था। साजिद अली ने ही वारदात को अंजाम देने के लिए भाड़े पर बिहार निवासी शख्स को तैयार किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें