फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : ट्रैक्टर ट्राली से बुलेट की टक्कर, गंभीर रूप से घायल युवक की माैत; परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 23 Jan 2025 11:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सड़क हादसे में युवक के घायल होने की सूचना मिलते ही माैके पर फूलपुर थाने की पुलिस पहुंच गई। इससे पहले युवक को कुछ लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। यहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Accident : फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियांव स्थित एग्रो पार्क के सामने गुरुवार की रात्रि साढ़े आठ बजे बुलेट सवार युवक की कोहरे के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ंत होने से मौत हो गई। 

विज्ञापन


निखिल सिंह (22) पुत्र बिंदु निवासी गढ़वा थाना बड़ागांव गुरुवार की रात करीब आठ बजे लखनऊ से अपनी बुलेट बाइक से घर आ रहा था। कोहरे के चलते करखियांव एग्रो पार्क के सामने बुलेट के आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गया। सिर में गंभीर चोट लगने से काफी खून बह गया था।

पीछे आ रही एक कार में बैठे लोग उसे कार से लेकर काजिसराय स्थित निजी अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मृतक के मोबाइल पर आ रहे फोन से उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। काजिसराय से मात्र दो किमी दूर घर के लोग पुलिस के पहले पहुंच गए और शव को घर उठा ले गए।
विज्ञापन


युवक का पिता बिंदु सिंह सेंट्रल जेलकर्मी है। मृतक दो भाइयों और एक बहन के बीच सबसे बड़ा था। दो माह बाद युवक के चचेरी बहन की शादी होने वाली थी। विगत कई वर्षों से शिवपुर में मकान बनवा कर बिंदु सिंह अपने पुत्रों के साथ रहते हैं।

मौके पर पहुचे इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटना में शामिल ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक फरार है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें