फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: निर्माण कार्य का निरीक्षण करने निकले भाजपा विधायक, खामी मिलने पर ठेकेदार की लगाई फटकार, दिए निर्देश

Sat, 06 May 2023 10:25 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

विधायक डॉ अवधेश सिंह शनिवार को सायंकाल में बरही कला अधिकारियों संग पहुचे और राज्य मार्ग 98 ए का निरीक्षण करते समय जगह जगह मानक से कम गिट्टी मिलने, पुरानी सड़क पर ही गिट्टी ऊपर से फैलाने समेत अनेक अनियमितता मिलने पर पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता योगेंद्र सिंह तथा ऐई  जेपी सिंह व रश्मि सिंह  को एक सप्ताह के अंदर सड़क को मानक व गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के साथ ठीकेदार को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
निर्माण कार्य का निरीक्षण करने निकले भाजपा विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में पिंडरा विधायक ने शुक्रवार को बसनी से बरही कला तक हो रहे  राज्य मार्ग के निर्माण को सायंकाल में निरीक्षण कर किया। 32 करोड़ की लागत से हो रहे चौड़ीकरण में तमाम अनियमितता मिलने पर ठीकेदार को फटकार लगाई।

विज्ञापन

विधायक डॉ अवधेश सिंह शनिवार को सायंकाल में बरही कला अधिकारियों संग पहुचे और राज्य मार्ग 98 ए का निरीक्षण करते समय जगह जगह मानक से कम गिट्टी मिलने, पुरानी सड़क पर ही गिट्टी ऊपर से फैलाने समेत अनेक अनियमितता मिलने पर पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता योगेंद्र सिंह तथा ऐई  जेपी सिंह व रश्मि सिंह  को एक सप्ताह के अंदर सड़क को मानक व गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के साथ ठीकेदार को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने ठीकेदार को चेतावनी दी कि यदि समय से  गुणवत्तापूर्वक कार्य नही हुआ  तो एफआईआर दर्ज कराएंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने भी विधायक से अनियमितता के बाबत शिकायत की। इस दौरान भाजपा नेता जेपी दुबे, पवन सिंह, अभिषेक राजपूत, हौसिला पांडेय, दिलीप सिंह समेत अनेक ग्रामीण रहे। 
बताते चलें कि बाबतपुर से जमालापुर तक साढ़े 5 मीटर से 7 मीटर तक 32 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से कार्यदायी संस्था पीडब्लूडी द्वारा कराया जाना है। लेकिन लगातार ग्रामीणों द्वारा अनियमितता की शिकायत पर विधायक  स्वयं जांच करने पहुच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें