फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू के छात्रों ने कार सवार पति को किया अगवा, पत्नी से छेड़खानी

Thu, 08 Jun 2017 10:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए बीएचयू के छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी में मंगलवार की देर रात बाइक पर कार की टक्कर लग जाने से नाराज बीएचयू के छात्रों ने अपना आपा खो दिया। छात्रों ने कार सवार महिला के साथ छेड़खानी की। उन्हें नीचे उतारा और उनसे दस हजार रुपया लूट लिया।
विज्ञापन


इसके साथ ही उनके पति को अपने साथ लेकर भाग निकले। महिला ने सौ नंबर पर फोन कर सूचना दी तो पुलिस सक्रिय हुई। बुधवार की सुबह पांच बजे लंका स्थित मालवीय चौराहा से बीएचयू के पांच छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। पांचों के खिलाफ छेड़खानी, लूट, मारपीट, धमकाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

सारनाथ क्षेत्र के दंपती कार से मंगलवार की रात रवींद्रपुरी स्थित एक रेस्टूरेंट में आए थे। खाना खाकर दंपती अपनी कार में सवार हुए और आगे बढ़े तो एक युवक की बाइक में टक्कर लग गई। आरोप है कि इसी दौरान उक्त युवक के चार और साथी कार के पास आए और उसमें मौजूद महिला के साथ छेड़खानी किए।
विज्ञापन


महिला के पर्स से दस हजार रुपये जबरन निकाल कर उन्हें और उनकी बेटी को कार से युवकों ने नीचे उतार दिया। इसके बाद कार में जबरन बैठकर महिला के पति को अपने साथ लेते गए। घटना की जानकारी महिला ने सौ नंबर पर दी तो भेलूपुर और लंका थाने की पुलिस सक्रिय हुई।

क्षेत्राधिकारी भेलूपुर अखिलेश सिंह ने बताया कि कार सवार शख्स को अपने साथ लेकर सभी बीएचयू कैंपस में बेफिक्री के साथ घूम रहे थे और पुलिस सभी की सुरागकशी में लगी हुई थी। बुधवार की सुबह पांच बजे के लगभग महिला द्वारा बताई गई कार बीएचयू गेट से बाहर निकलती दिखी तो घेरेबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों की शिनाख्त चंदौली के चकिया के रामपुर भभौरा निवासी रंजीत सिंह, बिहार के मोहनिया के सूरज मिश्रा, रोहतास के शशी दूबे, भभुआ के गौतम उपाध्याय और पटना के अंशू यादव के तौर पर हुई है। पांचों ने पूछताछ में बताया कि वे बीएचयू के छात्र हैं। दर्ज किए गए मुकदमे में वादी के बयान के आधार पर अपहरण सहित अन्य और धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें