फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय स्मार्ट इंडिया हैकथान में 39 टीम तलाश रही समस्याओं का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश पर चल रहे तीन दिवसीय स्मार्ट इंडिया हैकथान में देश के 39 नोडल सेंटरों पर छात्र-छात्राओं की टीम अलग अलग समस्याओं के समाधान तलाशने में लगी है। इसमें विजेता टीम के प्रोजेक्ट पर मॉडल बनाएं जाएंगे। इसके लिए एमएचआरडी की ज्यूरी टीम मूल्यांकन में लगी है। वर्ष 2017 से हर साल सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर संस्करण में होने वाले स्मार्ट इंडिया हैकथान के सॉफ्टवेयर संस्करण की मेजबानी की जिम्मेदारी इस बार बीएचयू को मिली है।
विज्ञापन

एक अगस्त को उद्घाटन के बाद से ही कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। बीएचयू स्थित नोडल सेंटर के सह संयोजक डॉ. मनीष अरोड़ा के मुताबिक तीन अगस्त तक छात्र छात्रा पूर्व निर्धारित विषयों पर समस्याओं से जुड़े समाधान का विकल्प तलाशेंगे। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देशन वाली ज्यूरी मेंबर की टीम समस्याओं के समाधान के आधार पर मूल्यांकन करेगी। नियमानुसार विजेता टीम के विकल्प पर आगे काम किया जाता है और ऑल इंडिया स्तर पर चल रहे ग्रैंड फिनाले की जो विजेता टीम होगी उसके प्रस्ताव पर समस्याओं के समाधान का प्रोजेक्ट तैयार कर आगे काम किया जाएगा।
हैकथान के सह संयोजक डॉ. मनीष अरोड़ा के मुताबिक आयोजन को लेकर बनी टीम में कला संकाय, विधि संकाय से लेकर संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय तक के विद्यार्थी जुटे हैं। नवाचार में रुचि रखने वाले छात्र अभिकल्प नवप्रवर्तन केंद्र से जुड़कर नवाचार से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में शामिल होते रहते हैं। घर बैठकर आराम करने की बजाय ये विद्यार्थी पूरी जिम्मेदारी के साथ इस कार्य में सहयोग करते हैं।
विज्ञापन

दिव्यांश ओझा, वाणिज्य संकाय में एमबीए फाइनेंस के छात्र हैं और आयोजन में टीमों का सहयोग कर रहे हैं। हर दिन सुबह 11 बजे प्रतिभागियों एवं मेंटर्स की वर्चुअल मीटिंग सहित दिन भर की गतिविधियों में सहयोग कर रहे हैं। वहीं वाणिज्य संकाय के छात्र रवि शेखर भी हैकथान के ग्रैंड फिनाले में जुड़ने का अवसर पाकर खुश हैं। विधि संकाय में पीजी डिप्लोमा की छात्रा शिवांगी पांडेय भी हैकथान में वालंटियर की अहम भूमिका निभा रही हैं। सामाजिक विज्ञान संकाय के छात्र हेमंत तिवारी स्वयंसेवक की जिम्मेदारी देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें