वाराणसी। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए चल रहे लॉकडाउन की वजह से बीएचयू को तीन मई तक बंद कर दिया गया है। सोमवार को बीएचयू प्रशासन की ओर से इसका आदेश भी जारी कर दिया गया। पीआरओ डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में किसी तरह की कोई परीक्षा नहीं होगी। 19 अप्रैल के जिलाधिकारी के आदेश का हवाला देते हुए बताया कि इस दौरान सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। विश्वविद्यालय की ओर से पहले से निर्धारित सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। नई तारीख की घोषणा परीक्षा नियंता की ओर से जल्द ही कर दी जाएगी। बताया कि अधिक जानकारी के लिए छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट को देखते रहे। बताया कि छात्र अपनी फीस या तो ऑनलाइन या फिर विश्वविद्यालय खुलने के बाद अपनी सुविधानुसार जमा कर सकते हैं। इसके लिए उनसे कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।