फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में भट्ठा मालिक के खाते में पहुंचा लोहिया आवास का धन

Fri, 06 Jan 2017 01:56 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
आवास - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
विकास खंड के बरनी गांव में लोहिया आवासों के आवंटन और निर्माण में धांधली के नित नए मामले सामने आ रहे हैं। अपात्रों को आवास आवंटित कराने, लाभार्थियों के बैंक पासबुक जब्त करने के खुलासे के बाद योजना का धन दूसरों के खातों में ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


नियम विरुद्ध आवासों का निर्माण ठेके पर कराया जा रहा है। इसलिए निर्माण सामग्री खरीदने के बहाने दो लाभार्थियों के खातों से 2.72 लाख रुपये ईंट भट्टा मालिक के खाते में ट्रांसफर करा दी गई है। बरनी की लाभार्थी दुखना देवी पत्नी विजयी पाल और रीनू पत्नी करन पाल का खाता सेवापुरी स्थित बैंक आफ बड़ौदा में है। कुछ दिनों पहले विजयी पाल ने ग्राम प्रधान पर पत्नी की बैंक पासबुक जब्त करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


शासन से दुखना के खाता संख्या 28318100001706 में 1,37,500 रुपये और इतनी की धनराशि रीनू के खाता संख्या 28318100001829 में पहली किस्त 16 नवंबर को भेजी गई थी।

इसके बाद 20 दिसंबर को इन दोनों लाभार्थियों के खाते से 2.74 लाख रुपये रुपये 20 दिसंबर को भट्टा मालिक आनंद कुमार सिंह के खाता संख्या 442502010915741 में ट्रांसफर करा दिए गए।

बैंक के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि तो की है लेकिन किसने धनराशि ट्रांसफर कराई यह बताने से इनकार कर दिया। इस बारे में पूछने पर ग्राम प्रधान विजय गुप्ता ने बताया कि बड़ागांव थाना क्षेत्र के पतेर गांव निवासी ईंट भट्ठा मालिक आनंद कुमार सिंह के खाते में धनराशि ट्रांसफर हुई है। हालांकि किसने धनराशि ट्रांसफर कराई यह बताने से उन्होंने इनकार कर दिया। बीडीओ रक्षिता सिंह ने कहा कि लाभार्थी को खुद धन निकाल कर अपने आवास का निर्माण करवाना है। यदि किसी लाभार्थी के खाते से धनराशि दूसरे खाते में ट्रांसफर हुई तो गंभीर बात है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें