सूचना मिलते ही मुर्दहा चौकी प्रभारी संध्या जायसवाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस के अनुसार, रात में लगातार गश्त और सायरन सुनाई देने के कारण चोर चोरी की वारदात पूरी नहीं कर सके। चौकी प्रभारी ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी वरुण जोन राजेश कुमार पाण्डेय और एसीपी सारनाथ विनय कुमार द्विवेदी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब चोरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
जांच के दौरान बैंक परिसर के अंदर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने की बात सामने आई। इससे बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अब आसपास की दुकानों और मुख्य मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने घटना के संबंध में बैंक कर्मचारियों और आसपास के दुकानदारों से भी जानकारी जुटाई है।