अग्निवीर योजना के खिलाफ हिंसात्मक प्रदर्शन के लिए मुख्य अभियुक्त राहुल राज को अग्रिम जमानत मिल गई है। राहुल राज ने वाराणसी के आंबेडकर चौराहे पर प्रेसवार्ता की। राहुल राज ने कहा...
अग्निवीर मामले में राहुल राज को अग्रिम जमानत मिल गई है। राहुल राज को अग्निवीर योयजना के खिलाफ हिंसात्मक प्रदर्शन के लिए मुख्य अभियुक्त बनाया गया था। अग्रिम जमानत मिलने के बाद राहुल राज ने वाराणसी के आंबेडकर चौराहे पर प्रेसवार्ता की।
विज्ञापन
राहुल राज ने कहा- मुझे हिंसात्मक प्रदर्शन के लिए फर्जी तरीके से अभियुक्त बनाया गया था जिसमें मुझे आज अग्रिम जमानत मिली है। मैं आज अपने घर जा रहा हूं। एक साल से प्रदेश से बाहर था। राहुल ने आगे कहा कि- हम संवैधानिक तरीके से लोकहित में काम करेंगे।