फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: अजय राय ने 2027 के चुनाव का फूंका बिगुल, पिंडरा के नकटेश्वरी धाम में टेका मत्था

Sat, 17 Oct 2026 06:14 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने वाराणसी के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र स्थित नकटेश्वरी धाम में पूजा-अर्चना कर 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक गतिविधियों का आगाज किया। उन्होंने पिंडरा से अपने पुराने जुड़ाव का जिक्र करते हुए प्रदेश सरकार पर चंदा और चढ़ावा चोरी के आरोप लगाए। क्षेत्र में कई स्थानों पर उनका स्वागत किया गया।
 
विज्ञापन
अजय राय, पिंडरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और कोलअसला से पांच बार विधायक रहे अजय राय ने शनिवार को पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में नकटेश्वरी धाम में मत्था टेककर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका। नकटी स्थित धाम में मां नकटेश्वरी का आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने क्षेत्र के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के करीब एक दर्जन बाजारों और गांवों में उनका स्वागत किया गया। अजय राय ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि यह सरकार चंदा चोर ही नहीं, बल्कि चढ़ावा चोर भी है।

विज्ञापन


नकटेश्वरी धाम में पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद
शनिवार दोपहर बाबतपुर के रास्ते नकटी स्थित नकटेश्वरी धाम पहुंचे अजय राय ने मंदिर में 11 बार घंटा बजाया और मां नकटेश्वरी के दरबार में मत्था टेका। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी राजनीतिक सक्रियता का संदेश दिया।
लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिंडरा उनका परिवार है। यहां के प्रत्येक परिवार से उनका घर से लेकर घाट तक का संबंध है। उन्होंने अपने पांच बार के विधायक कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों का भी जिक्र किया।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
अजय राय ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए उस पर चंदा और चढ़ावा चोरी करने के आरोप लगाए। उन्होंने अपने संबोधन में पिंडरा क्षेत्र से अपने पुराने जुड़ाव और यहां के लोगों से संबंधों को प्रमुखता से रखा।

कई जगहों पर हुआ स्वागत
नकटेश्वरी धाम से अजय राय का काफिला कठिराव और दबेथुवा होते हुए मिराशाह, पिंडरा पहुंचा। मिराशाह में डॉ. भीमराव आंबेडकर का झंडा लेकर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पिंडरा बस स्टैंड और एसबीआई बैंक के पास भी स्वागत किया गया। यहां से उनका काफिला वाराणसी के लिए रवाना हुआ।
इस दौरान एमएलसी प्रत्याशी अरविंद पटेल, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजीव राम राजू, मोहसिन राजा शास्त्री, श्रीप्रकाश सिंह, दुर्गेश मिश्रा, विनीत त्यागी, लालजी पांडेय, लाल बहादुर दुबे, गोपाल गुप्ता, लालजी दुबे, विजय प्रकाश तिवारी, अजय दुबे, कमलेश मिश्रा और मनोज मिश्रा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें