रांची में छह महीने के कठिन प्रशिक्षण के बाद शुक्रवार को एयरपोर्ट पहुंचे दोनों श्वान एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात होंगे। एयरपोर्ट के किसी भी स्थान पर प्रतिबंधित सामग्री मिलने की सूचना के बाद डॉग स्क्वायड टीम वहां पहुंचकर जांच-पड़ताल करेंगे। वाराणसी एयरपोर्ट पर श्वानों के रहने के लिए एक करोड़ रुपए का डॉग कैनल बनवाया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वाराणसी एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सीआईएसएफ ने शुक्रवार अपने बेड़े में दो श्वान बड्डी और दासी को शामिल किया है। इन श्वानों के रहने के लिए एक करोड़ रुपये की लागत तैयार कैनल का भी शुक्रवार को उदघाटन किया गया। इससे पहले एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल और सीआईएसएफ के डीआईजी सर्वश्रेष्ठ अंबेस्टा ने श्वानों को कॉलर व माला पहनाया। अब एयरपोर्ट की सुरक्षा में चार श्वान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
रांची में छह महीने के कठिन प्रशिक्षण के बाद शुक्रवार को एयरपोर्ट पहुंचे दोनों श्वान एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात होंगे। एयरपोर्ट के किसी भी स्थान पर प्रतिबंधित सामग्री मिलने की सूचना के बाद डॉग स्क्वायड टीम वहां पहुंचकर जांच-पड़ताल करेंगे। वाराणसी एयरपोर्ट पर श्वानों के रहने के लिए एक करोड़ रुपए का डॉग कैनल बनवाया गया है। दोनों नए श्वानों को पूरी तरह वातानुकूलित कैनल में रखा गया है और वहां उन्हें उनकी जरुरतों के सभी संसाधन भी उपलब्ध हैं। वाराणसी एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के पास पहले जिमी और जॉनी नामक दो डॉग थे। वर्ष 2021 में दोनों रिटायर हो गए। जिमी और जानी के रिटायर होने से पहले ही चार पपेट(कुत्त के बच्चों) को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा खरीदा गया था और उनकी ट्रेनिंग रांची में कराई गई। जिसमें दो डॉग पिछले साल एयरपोर्ट पर आ गए थे। सीआईएसफ सीनियर कमांडेंट अजय सिंह ने बताया कि डॉग स्क्वायड में दो नए डॉग को शामिल किया गया है। इनको शामिल करने से पहले छह माह का प्रशिक्षण दिया गया है।