फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में उड़े सुपरसोनिक विमान: नमो घाट पर तेज गर्जना के साथ हवाई करतब, एयर शो की तैयारी तेज; अलर्ट

Mon, 19 Oct 2026 11:47 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में एयर फोर्स शो से पहले सोमवार को नमो घाट के ऊपर सुपरसोनिक विमानों ने तेज गर्जना के साथ हवाई करतब दिखाए। विमानों ने लूप और बैरल रोल के साथ लो पास का प्रदर्शन किया। कभी विमान बादलों में ओझल हुए तो कभी तेज रफ्तार से नीचे उड़ान भरते नजर आए। नजारा देखने के लिए लोग घरों की छतों पर उमड़ पड़े।
विज्ञापन
वाराणसी में सेना के विमान दिखा रहे करतब। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर फोर्स शो से पहले सोमवार को शहर के आसमान में वायुसेना के सुपरसोनिक विमानों की तेज गर्जना गूंज उठी। सुबह करीब 10:40 बजे नमो घाट के ऊपर से विमान तेज आवाज के साथ गुजरे तो आसपास के इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए। देखते ही देखते लोग मकानों की छतों पर पहुंच गए और आसमान में विमानों की गतिविधियां देखने लगे। वायुसेना के तीन विमान करीब 11:35 बजे तक हवाई करतब दिखाते रहे।

विज्ञापन




नमो घाट और आसपास के क्षेत्रों में विमानों की आवाजाही देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। तीनों विमान कभी लोगों की नजरों के सामने आते तो अगले ही पल बादलों में ओझल हो जाते। कुछ देर बाद वे तेज रफ्तार से नीचे की ओर आते और आसमान में कलाबाजियां दिखाने लगते। विमानों की गतिविधियों ने लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तैयारियां हुईं तेज

इस दौरान वायुसेना के विमानों ने लूप, बैरल रोल और लो पास जैसे हवाई करतब दिखाए। लूप के दौरान विमानों ने आसमान में गोलाकार चक्कर लगाया। बैरल रोल में विमान अपनी धुरी पर घूमते हुए नजर आए। वहीं, लो पास के दौरान विमान कम ऊंचाई पर तेज गति से गुजरे। इन करतबों के दौरान विमानों की गर्जना आसपास के इलाकों में गूंजती रही।

विमानों के हवाई करतब का नजारा मोबाइल फोन में कैद करने के लिए लोग छतों पर जुटे रहे। जैसे ही विमान दिखाई देते, लोग वीडियो बनाने लगते। बादलों में ओझल होने पर लोग उनके दोबारा नजर आने का इंतजार करते रहे। नमो घाट के आसपास रहने वाले लोगों के लिए आसमान में विमानों की यह गतिविधि आकर्षण का केंद्र बनी रही।

वाराणसी में प्रस्तावित एयर फोर्स शो को लेकर इन दिनों तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में सोमवार को वायुसेना के विमानों की उड़ान और हवाई करतब को शो की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। अभ्यास के दौरान विमानों की तेज आवाज और आसमान में उनकी कलाबाजियों ने शहरवासियों में एयर शो को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। अब लोगों को आगामी एयर शो में वायुसेना के विमानों के करतब देखने का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें