नवंबर में पहली बार संतोषजनक श्रेणी में काशी की हवा पहुंची। प्रदूषण का स्तर
54 पर आया। 16 नवंबर तक प्रदूषण का स्तर 220 के पार रहा। इसके बाद 17 नवंबर को 157, 18 नवंबर को 195, 19 नवंबर को 143 और 20 नवंबर को 114 दर्ज किया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वाराणसी शहर की हवा में नवंबर महीने में रविवार को पहली बार राहत मिली। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 54 पहुंचने के साथ हवा संतोषजनक श्रेणी में दर्ज की गई। महीने के शुरुआती दो दिनों में हवा की गुणवत्ता बेहतर रही थी, लेकिन तीन नवंबर से प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा था। इसके बाद छठ पूजा के बाद तक हवा की गुणवत्ता खराब रही। 16 नवंबर तक प्रदूषण का स्तर 220 के पार रहा।
विज्ञापन
वायु गुणवत्ता के नवंबर कैलेंडर के आंकड़ों के अनुसार, एक नवंबर को एक्यूआई का स्तर 81 और दो नवंबर को 85 रहा था। इसके बाद तीन नवंबर को यह बढ़कर 132 पहुंच गया। चार नवंबर को 134, पांच नवंबर को 138, छह नवंबर को 147 और सात नवंबर को 175 दर्ज किया गया।
आठ नवंबर को 224 और नौ नवंबर को महीने का अब तक का सर्वाधिक 274 दर्ज किया गया। इसके बाद 10 नवंबर को पीएम-10 का स्तर 160, 11 नवंबर को 134, 12 नवंबर को 130, 13 नवंबर को 144 और 14 नवंबर को 150 रहा।
15 नवंबर को प्रदूषण का स्तर फिर बढ़कर 216 और 16 नवंबर को 225 पहुंच गया। इसके बाद 17 नवंबर को 157, 18 नवंबर को 195, 19 नवंबर को 143 और 20 नवंबर को 114 दर्ज किया गया। 21 नवंबर को पीएम-10 का स्तर 91 रहा, जबकि 22 नवंबर को एक्यूआई का स्तर 54 दर्ज किया गया है।
रविवार को हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में आने से लोगों को प्रदूषण से राहत मिली। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण रोहित कुमार सिंह ने बताया कि एक्यूआई खराब होने पर संवेदनशील लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है। फिलहाल एक्यूआई सामान्य है कोई दिक्कत की बात नहीं है।