फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में बिगड़ी आबोहवा: BHU बीएचयू के पास AQI 176, अर्दली बाजार की भी हवा खराब; आतिशबाजी से नुकसान

Thu, 23 Oct 2025 10:06 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Pollution in Varanasi: दीपावली की आतिशबाजी के बाद शहर के कई इलाकों में एक्यूआई की हालत खराब हो गई। धुएं और धूल की कणों की मात्रा चिंताजनक रहीं। 
विज्ञापन
सुबह के समय छाया प्रदूषण। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: आतिशबाजी ने काशी की हवा में बारूदी महक घोल दी। सोमवार की रात अधिकतम एक्यूआई 176 अंक दर्ज किया गया जो 2022 से अब तक का रिकॉर्ड है। 2024 में एक्यूआई का स्तर 124 अंक, 2023 में 161 अंक, 2022 में 172 अंक था। 

विज्ञापन


428 पीपीएम धुआं के साथ ही 436 पीपीएम धूल भी बनारस की खराब हवा के लिए बराबर की जिम्मेदार रही। हालांकि 24 घंटे के बाद बनारस की हवा में प्रदूषण का स्तर 55 अंक घटकर एक्यूआई 121 अंक पर आ गया।

सोमवार की रात 11 बजे बीएचयू के आसपास ही हवा सबसे ज्यादा खराब रही। पीएम 10 यानी कि धूल कणों का अधिकतम स्तर 436 पीपीएम (पार्ट पर मिलियन) और पीएम 2.5 यानी कि धुआं का स्तर 428 पीपीएम को पार कर गया। शहर की दूसरी सबसे खराब हवा अर्दली बाजार के क्षेत्र में रही। यहां एक्यूआई 169 अंक, पीएम 2.5 का लेवल 328 पीपीएम और पीएम 10 कणों की मात्रा 302 पीपीएम रही। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आतिशबाजी से दिक्कत

इसके बाद मलदहिया में एक्यूआई 111 अंक दर्ज किया गया जिसमें धुएं की मात्रा 170 पीपीएम और धूल की कणों की मात्रा 182 पीपीएम रही। सबसे कम प्रदूषित हवा भेलूपुर की रही। एक्यूआई 104 अंक जिसमें धूल कण की मात्रा 338 पीपीएम और धुएं की मात्रा 331 पीपीएम तक रही। 

बीएचयू के पर्यावरण और रसायन वैज्ञानिक डॉ. कृपा राम के मुताबिक इस बार बनारस का तापमान ज्यादा और मौसम साफ होने की वजह से धुआं ज्यादा देर तक नहीं टिक सका। धुआं 24 घंटे में ही छंट गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें