पीसीएफ के तीन क्रय केंद्रों पर जहां पिछले एक महीने से कोई खरीद ही नहीं हुई है। एक अप्रैल से जिले 31 क्रय केंद्रों में 28 पर ही खरीद हो रही है। पीसीएफ के रौनाकल, हरिनाथपुर और कोरौत के क्रय केंद्रों से खरीद नहीं हो रही है।
सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त विनोद कुमार ने बताया कि तीनों के केंद्रों के देरी से खुलने, बिजली कनेक्शन न मिलने और स्टेनसिंल नंबर (खरीदे गए गेहूं के बोरे पर अंकित होने वाले संकेत) न मिलने से यहां खरीद शुरू नहीं हो पाई। जिला विपणन अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 28 केंद्रों पर 521 किसानों से 2011 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद शुक्रवार तक हुई। जिले में 31 क्रय केंद्र खोलने का प्रस्ताव था। जिसके लिए विपणन विभाग 12 और पीसीएफ को 19 क्रय केंद्र खोलने के लिए शासन से मंजूरी मिली थी।