25 नवंबर को अयोध्या प्रस्थान के मद्देनजर वाराणसी पुलिस और प्रशासनिक महकमा एलर्ट है। लोकल इंटेलिजेंस यूनिट को अतिरिक्त सतर्कता के साथ अभिसूचना संकलन का काम करने को कहा गया है। वहीं, थानाध्यक्षों और क्षेत्राधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर नियमित पुलिस पेट्रोलिंग का निर्देश दिया गया है।
जिले में तैनात केंद्रीय खुफिया इकाई के अधिकारी भी इस संबंध में अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं और गृह मंत्रालय के संपर्क में हैं। वहीं, इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि शांति और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। सभी थानाध्यक्षों को आगाह किया गया है कि वो सतर्कता के साथ ड्यूटी करें और अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर रखें।