सकलडीहा से लौटते समय जैसे ही बभनपूरा गांव के सामने 9.30 बजे करीब रिंगरोड की ढलान से नीचे उतरने के लिए घूमे उसी दौरान वाराणसी की ओर से जा रही तेज रफ्तार इंडिका कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग बुरी तरह से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
कार का चालक गाड़ी से कूद कर भाग गया। घटना की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी तो कुछ ही देर में थानाध्यक्ष चौबेपुर इंद्रेश कुमार, चौकी प्रभारी चांदपुर रोशन राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां रविंद्र कुमार मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि श्रीनरायन यादव व प्रियांशु बुरी तरह से घायल हो कर छटपटा रहे थे।
पुलिस कर्मियों ने घायलों को तत्काल बीएचयू के ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने श्रीनरायन यादव को भी मृत घोषित कर दिया। जबकि बुरी तरह से घायल प्रियांशु यादव को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां, उसका उऊपचार चल रहा है।
पुलिस ने इंडिका कार व दोनों के शव को कब्जे में ले लिया। मृतकों का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही दोनों गांवों में कोहराम मच गया। परिजनों की रो-रो कर स्थिति बैहाल हो गई।
श्रीनरायन यादव के परिवार में पत्नी चम्पा देवी (55), पुत्र सुनील यादव (37), हेमत यादव (32) के अलावा दो बेटियां हैं। घायल प्रियांशु, सुनील यादव का लड़का है, जो कक्षा 5 का छात्र है। मृतक रविंद्र कुमार मिश्रा के परिवार में पत्नी ममता देवी (40) व एक पुत्र विनीत कुमार है। वह स्नातक का छात्र है। थानाध्यक्ष चौबेपुर इंद्रेश कुमार ने बताया कि घटना के बारे में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।