फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Accident: सड़क किनारे टायर बदल रहे पिकअप चालक को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

Thu, 11 May 2023 03:01 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पिकअप चालक उतरकर स्टैफनी बदलने की तैयारी कर ही रहा था कि उसी दिशा में जा रहे एक ट्रक ने खड़ी पिकअप में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसके चलते ट्रक से कुचलकर पिकअप चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
ट्रक के चपेट में आने से पिकअप चालक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में मिर्जामुराद क्षेत्र के खजूरी गांव स्थित नेशनल हाईवे पर गुरुवार को दोपहर प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रही है एक पिकअप गाड़ी का टायर फट गया। पिकअप चालक उतरकर स्टैफनी बदलने की तैयारी कर ही रहा था कि उसी दिशा में जा रहे एक ट्रक ने खड़ी पिकअप में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसके चलते ट्रक से कुचलकर पिकअप चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन

वहीं पिकअप उछलकर रोड के बीच बने डिवाइडर आ गई। जिसके चलते कुछ समय तक आवागमन प्रभावित हो गया। सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने रोड पर से वाहनों को हटवा कर आवागमन शुरू कराया। वहीं पिकअप चालक के शव को कब्जे में ले विधिक कार्रवाई में जुटी रही। इस दरमियान इस दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को पुलिस ने पकड़ कर अपने कब्जे में लिया।
यह भी पढ़ें- Varanasi: सोफे पर बैठकर खुद के गले पर चलाई लकड़ी काटने वाली मशीन, सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, सन्न रह गए सब
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि फरीदाबाद से एक पिकअप गाड़ी मशीनरी पार्ट्स लादकर झारखंड के लिए जा रही थी की क्षेत्र के खजूरी गांव स्थित नेशनल हाईवे पर पहुंचते ही पिकअप गाड़ी का टायर भ्रष्ट कर गया, गाड़ी वहीं रुक गई। पिकअप का चालक रामप्रसाद उम्र 40 वर्ष निवासी फरीदाबाद अपनी गाड़ी से उतर कर हाईवे पर सिग्नल के रूप में घास फूस आदि रखकर स्टैफनी बदलने लगा इतने में प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रही ट्रक ने पिकअप में जबरदस्त टक्कर मारते हुए चालक को रौंद दिया। जिसका घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वही बगल में खड़ा चालक का साला संजीव कुमार बाल-बाल बच गया ।इधर सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में ले  रोड से वाहनों को हटा यातायात  बहाल कराया ।घटनास्थल पर मौजूद चौकी इंचार्ज खजूरी रविकांत चौहान ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को भी पकड़ लिया गया है पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें