फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Accident: सड़क हादसे में रिटायर सैन्यकर्मी की मौत, लोगों ने बताया इस जगह पर क्यों होते हैं हादसे ?

Tue, 09 May 2023 05:42 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

रिटायर्ड सैन्य कर्मी अनिल कुमार सिंह निवासी भक्तिनगर कालोनी एक वैवाहिक समारोह से वापस आ रहे थे। अंधेरा होने के चलते डिवाइडर नहीं दिखाई दिया और कार की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में शादी समारोह से वापस आ रहे रिटायर्ड सैन्य कर्मी की सड़क हादसे में मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हीरा लॉन के पास बावनबीघा पर रोड चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। जहां देर रात में एक कार डिवाइडर से टकरा गई, बुरी तरह घायल कार चालक को कुछ लोग आनन-फानन में दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके उपरांत परिजनों को सूचना दी गई। परिजन शव को अपने भक्तिनगर कॉलोनी आवास पर ले गए। पुलिस को जानकारी होने पर पंचायत नामा भरकर शव को सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन




यह भी पढ़ें- Varanasi: बेहद खतरनाक थे परवेज और रईस अहमद के मंसूबे, मुस्लिम युवाओं को भेज रहे थे भड़काऊ मैसेज, कई खुलासे
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रात में करीब डेढ़ बजे के आसपास रिटायर्ड सैन्य कर्मी अनिल कुमार सिंह निवासी भक्तिनगर कालोनी एक वैवाहिक समारोह से वापस आ रहे थे। अंधेरा होने के चलते डिवाइडर नहीं दिखाई दिया और कार की टक्कर हो गई। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए, कुछ लोगों ने उन्हें किसी तरह से दीनदयाल अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुचाया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय निवासियों के मुताबिक उक्त स्थान पर पर्याप्त रोशनी न होने के चलते अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें