फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Accident: ट्रक के धक्के से गिरे बाइक सवार युवक को मैजिक ने कुचला, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Wed, 16 Aug 2023 10:55 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मंगलवार को इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक किशोर दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था और हाईस्कूल का छात्र था।
विज्ञापन
ट्रक के धक्के से गिरे बाइक सवार युवक को मैजिक ने कुचला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में कछवां रोड मिर्जामुराद थाना क्षेत्र छतेरी गांव स्थित कपसेठी मार्ग पर सोमवार को ट्रक के धक्के से गिरे बाइक सवार किशोर को मैजिक ने कुचल दिया था। जिसमें आशीष गोंड (16 वर्ष) पुत्र सनोज गोंड गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल किशोर को इलाज के लिए बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर भेजवाया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi Crime: नीचीबाग स्थित गुरुद्वारे के सेवादार ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


जहां मंगलवार को इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक किशोर दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था और हाईस्कूल का छात्र था। वहीं घटना के बाद अज्ञात ट्रक व मैजिक भाग निकला।  मौत की सूचना मिलने पर बहन संध्या व भाई रवि समेत परिजनों का रो-रोकार बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें