फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वाराणसी में बारिश से भरभराकर गिरा मकान का छज्जा, महिला के शरीर में कई जगह धंस गए थे टिनशेड; मौत

Wed, 05 Aug 2026 06:04 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के बेलवा गांव में लगातार बारिश के दौरान जर्जर मकान का छज्जा और टिनशेड गिरने से 74 वर्षीय महिला मलबे में दब गईं। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो गई। कपसेठी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बारिश के बाद दर्दनाक हादसा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: सेवापुरी क्षेत्र के कपसेठी थाना अंतर्गत बेलवा गांव में बुधवार सुबह लगातार हो रही बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। जर्जर मकान का छज्जा और टिनशेड अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बेलवा गांव निवासी 74 वर्षीय इमरता देवी, पत्नी स्वर्गीय सिंगार चौहान, बुधवार सुबह अपने मकान के छज्जे के नीचे सो रही थीं। इसी दौरान लगातार हो रही बारिश के कारण मकान का जर्जर छज्जा और उससे जुड़ा टिनशेड अचानक भरभराकर गिर पड़ा। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े तो देखा कि महिला मलबे के नीचे दबी हुई हैं।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद महिला को मलबे से बाहर निकाला। हालांकि तब तक उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें लग चुकी थीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना मिलने पर कपसेठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि बारिश के दौरान जर्जर छज्जा गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण कई पुराने और जर्जर मकानों पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे मकानों की समय रहते मरम्मत या सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें