फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Accident: नशे में धुत बाइक सवार डिवाइडर से टकराए, 20 फीट ऊपर उड़े युवक; एक की मौत दूसरा घायल

Sat, 30 May 2026 12:10 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सड़क हादसे की सूचना पाकर माैके पर कैंट थाने की पुलिस पहुंच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को ट्राॅमा सेंटर भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, वहीं दूसरे का इलाज शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल युवक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया फोरलेन पर शुक्रवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तेज रफ्तार और बाइक के अनियंत्रित होने के कारण हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पल्सर बाइक पर सवार दो युवक तेज रफ्तार से फुलवरिया फोरलेन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों युवकों की उम्र लगभग 25 से 26 वर्ष बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने के दौरान उनके मुंह से शराब की तेज गंध आ रही थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवक नशे की हालत में बाइक चला रहे थे। फिलहाल पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

फुलवरिया चौकी प्रभारी दीक्षा पांडेय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त पल्सर बाइक का पंजीकरण संदीप कुमार पुत्र रमेश प्रसाद निवासी महेशपुर, मंडुवाडीह के नाम पर है। बाइक पर अंकित नंबर और युवकों के पास से मिले क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन के आधार पर उनकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें