फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Accident: दो बाइकों की टक्कर में दंपती घायल, महिला की मौत से मातम; सिर में लगी थी गंभीर चोट

Fri, 12 Jun 2026 07:53 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: चौबेपुर क्षेत्र के कैथी पुल के पास शुक्रवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में रोहनिया निवासी महिला की मौत हो गई। सिर में गंभीर चोट लगने पर उन्हें सीएचसी नरपतपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पति लालमनी यादव घायल हुए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
गायत्री देवी की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Accident: चौबेपुर थाना क्षेत्र के कैथी स्थित पुल के समीप शुक्रवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रोहनिया क्षेत्र निवासी गायत्री देवी (47) पत्नी लालमनी यादव अपने पति के साथ बाइक से वाराणसी से गाजीपुर जनपद के उचौरी स्थित रिश्तेदारी में जा रही थीं। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उनकी बाइक कैथी पुल के पास पहुंची थी। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर पीछे बैठी गायत्री देवी सड़क पर गिर पड़ीं। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला और उनके पति को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद गायत्री देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके पति लालमनी यादव को मामूली चोटें आईं। बताया जाता है कि लालमनी यादव सरकारी विद्यालय में शिक्षक हैं और रोहनिया क्षेत्र में तैनात हैं।

महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि कैथी पुल के पास दो बाइकों की टक्कर में एक महिला की मौत हुई है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें