वाराणसी के लंका थाना के नुआंव टड़िया निवासी कृष्णकांत पटेल (22) का शव सोमवार को उसके घर से कुछ दूर पर आम की पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। नुआंव टड़िया के कृपाशंकर पटेल खेती के अलावा पेंटिंग का काम करते हैं। इनके दो बेटों और एक बेटी में कृष्णकांत पटेल छोटा था।
सोमवार को कृष्णकांत घर से खाना खाकर निकला और कुछ दूरी पर जाकर साड़ी के फंदे से पेड़ पर लटक गया। परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी करता था। इंस्पेक्टर लंका भारत भूषण तिवारी के अनुसार, 13 अप्रैल को युवक छितूपुर स्थित मामा के घर किसी की मौत होने के कारण गया था और वहां से दो दिन पहले ही आया था। युवक का मोबाइल कब्जे में लेकर कॉल डिटेल खंगाल कर उसकी मौत की गुत्थी सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।