फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: वाराणसी के प्रसिद्ध गोविंदम मिष्ठान भंडार में लगी भीषण आग, दो मंजिला दुकान जलकर राख

Fri, 21 Apr 2023 09:06 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के गोविंदम मिष्ठान भंडार में रात में तीन से चार बजे के लगभग आग लग गई। आग की विभीषिका ऐसी थी कि पूरी दुकान सहित गोदाम को भी अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
वाराणसी के प्रसिद्ध गोविंदम मिष्ठान भंडार में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में चौकाघाट संकुल तिराहे पर गोविंदम मिष्ठान भंडार में रात में तीन से चार बजे के लगभग आग लग गई। आग की विभीषिका ऐसी थी कि पूरे दुकान सहित गोदाम को भी अपने कब्जे में ले लिया। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने घण्टों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी तेज थी कि दो मंजिल की पूरी दुकान जल कर राख हो गई।  आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है नुकसान का आंकलन अभी नही किया जा रहा है लेकिन नुकसान काफी बढ़ा है। दुकानदार पांच भाई है और सामने ही यादव बस्ती में रहते है। गोविंद यादव ने बताया कि आग का कारण स्पष्ट नही है लेकिन संभावना है कि शॉर्ट सर्किट ही रहा होगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें