फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दुर्गाकुंड मंदिर में दर्शन के लिए 50 रुपये की पार्किंग, अतिक्रमण और अवैध वसूली; यात्री परेशान

Sun, 04 Jan 2026 02:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

दुर्गाकुंड में निजी पार्किंग बनाकर मोटी कमाई की जा रही है। पर्यटकों की गाड़ियों को सड़क पर ही खड़ा करा दिया जाता है, इस कारण क्षेत्र में जाम की समस्या लगातार बनी रहती है। दुर्गा मंदिर में दर्शन-पूजन करने आए श्रद्धालुओं को भी दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन
दुर्गाकुंड में नो पार्किंग में खड़ी कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Traffic: एजुकेशन का हब बन चुके दुर्गाकुंड क्षेत्र निजी पार्किंग और अतिक्रमण से कराह रहा है। अतिक्रमण से आए दिन जाम और कोचिंग व हॉस्टल संचालकों की जगह-जगह निजी पार्किंग से श्रद्धालुओं को परेशानियां हो रही हैं। 

विज्ञापन


दुर्गाकुंड- कबीरनगर मार्ग पर अतिक्रमण और दुर्गाकुंड क्षेत्र में गेस्ट हाउस संचालकों की ओर से पार्किंग का इंतजाम नहीं है। सड़क पर वाहनों को खड़ा करने से यातायात बाधित हो रहा है। दुर्गाकुंड चौकी की पुलिस मौन साधे है। दुर्गाकुंड के दुर्गेश सिंह और अमृत लाल ने बताया कि हॉस्टलों और कोचिंग के बाहर पार्किंग संचालकों की मनमानी है। सड़क किनारे वाहनों को खड़ा कराकर वसूली हो रही है। यही हाल क्षेत्र में खुले गेस्ट हाउस संचालकों का भी है। 

यात्रियों को हुई फजीहत

दुर्गाकुंड-कबीरनगर मार्ग पर जगह-जगह सड़क पर अतिक्रमण है। चौकी के आसपास सड़क पर शाम को अतिक्रमण रहता है। दुर्गाकुंड मंदिर में दर्शन पूजन के लिए वाहन के साथ आने पर सबसे बड़ी समस्या पार्किंग की है। प्राइवेट पार्किंग 50 रुपये वसूला जा रहा है। रविंद्रपुरी क्षेत्र में भी सड़क पर अतिक्रमण है। भेलूपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

गेस्ट हाउस के जाल ने बिगाड़ी व्यवस्था : लंका गेट से लेकर दुर्गाकुंड और सामने घाट के पूरे इलाके में हजारों गेस्ट हाउस खुल गए हैं। इनमे से अधिकांश का पंजीकरण ही नहीं है। जिनका पंजीकरण है, उनके पास पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में टूरिस्टों की गाड़ियां भी सड़क पर ही खड़ी होती है और यह जाम का कारण बनती है। 

इन्हीं गेस्ट हाउस के बाहर फुटपाथ चाय और फास्ट फूड के ठेले लगते हैं। खुद गेस्ट हाउस संचालक इन लोगों से रुपया लेकर इन्हें चलवाते है। ऐसे में फुटपाथ भी कब्जे हो गए हैं और दिनभर जाम से लोग जूझ रहे हैं। लंका, दुर्गाकुंड पुलिस की ओर से कभी इन्हें हटाने के लिए अभियान नहीं चलाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें