फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: पटाखों की दुकानों के बीच 3 मीटर की दूरी, आसपास नो स्मोकिंग जोन; 20 बिंदुओं की गाइडलाइन जारी

Sun, 08 Nov 2026 01:47 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

दीपावली पर पटाखों की दुकानों में सुरक्षा के लिए प्रशासन ने 20 बिंदुओं की गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत दो दुकानों के बीच कम से कम तीन मीटर की दूरी अनिवार्य होगी। दुकानों के आसपास नो स्मोकिंग जोन बनाया जाएगा। अग्निशमन उपकरण, पानी और बालू की व्यवस्था भी रखनी होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पटाखा बाजार में खरीदारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली पर अस्थायी आतिशबाजी की दुकानें लगाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर 20 बिंदुओं की गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत दो आतिशबाजी दुकानों के बीच कम से कम तीन मीटर की दूरी रखनी होगी। आसपास नो स्मोकिंग जोन रहेगा।

विज्ञापन


दुकानें अस्पताल, स्कूल, सिनेमाघर, बाजार, धार्मिक स्थलों, हाईवे और रेलवे लाइन से कम से कम 50 मीटर दूर होंगी। दुकानों के आमने-सामने होने पर भी रोक रहेगी। दुकानों का निर्माण ज्वलनशील सामग्री के बजाय लोहे की टीन और एस्बेस्टस आदि से करना होगा। दुकानों में टेंट, कनात और कपड़े का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

निर्देश के अनुसार, एक समूह में 50 से अधिक दुकानें लगाने की अनुमति नहीं होगी। दुकानों के भीतर बिजली के तार और हाइलोजन लाइट का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। प्रकाश की व्यवस्था बाहर से करनी होगी। हर दुकान पर छह किलोग्राम क्षमता के दो अग्निशमन यंत्र, 200 लीटर पानी और चार बाल्टी (दो बालू व दो पानी) रखना अनिवार्य होगा।  50 मीटर के दायरे में आतिशबाजी पर रोक होगी।

विज्ञापन
Trending Videos

शिवपुर और संस्कृत विवि में 100-100 दुकानें : पटाखों की बिक्री के लिए जिले में 29 स्थान चिह्नित किए गए हैं। सबसे अधिक 100-100 दुकानों की व्यवस्था शिवपुर स्थित मिनी स्टेडियम और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में दो-दो क्लस्टर में प्रस्तावित है। दमकल की टीम 24 घंटे अलर्ट रहेगी।

11 स्थानों पर एक-एक फायर यूनिट तैनात : 29 चिह्नित स्थलों में से 11 स्थानों पर एक-एक फायर यूनिट तैनात की जाएगी। ये फायर यूनिट भेलूपुर, चेतगंज और रामनगर फायर स्टेशनों से संबद्ध होंगी। बृज इन्क्लेव, सुरेंद्र बहादुर सिंह की खाली जमीन, अशोक वाटिका, छोटी कटिंग मेमोरियल का मैदान, मिनी स्टेडियम का मैदान और काशी विद्यापीठ का मैदान उन प्रमुख स्थलों में शामिल हैं जहां फायर यूनिट मौजूद रहेगी। नगर निगम ने प्रत्येक स्थल पर अवर अभियंताओं को भी ड्यूटी पर लगाया है। इन अभियंताओं के नाम और मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं।

यहां लगेंगी आतिशबाजी की अस्थायी दुकानें
  • रामलीला मैदान - राजातालाब
  • राजा साहब का बगीचा - राजातालाब
  • कबीर नगर पार्क - भेलूपुर
  • बृज एन्क्लेव - भेलूपुर
  • स्वयंवर वाटिका - लंका
  • सुरेंद्र की खाली जमीन - मंडुवाडीह
  • दिनेश  का खाली मैदान - मंडुवाडीह
  • चेतसिंह किला - भेलूपुर
  • उत्सव वाटिका - लक्सा
  • अशोक वाटिका - रामनगर
  • आवास विकास कॉलोनी - लालपुर
  • मुड़कट्टा बाबा मैदान - लालपुर
  • राधा मोहन का लॉन - लालपुर
  • आशापुर प्राइमरी स्कूल - सारनाथ
  • बड़ी कटिंग मेमोरियल का मैदान - कैंट
  • छोटी कटिंग मेमोरियल का मैदान - कैंट
  • मच्छोदरी पार्क - आदमपुर
  • चमरहा बाजार दुर्गा मंदिर - चौबेपुर
  • रामलीला मैदान - चौबेपुर
  • मिनी स्टेडियम का मैदान - शिवपुर
  • पाणिग्रहण लॉन - सिगरा
  • रामकृष्ण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज
  • काशी विद्यापीठ का मैदान - सिगरा
  • क्वींस कॉलेज का मैदान - चेतगंज
  • नाटी इमली भरत मिलाप का मैदान - चेतगंज
  • पिंडरा का खुला मैदान – फूलपुर
  • शिव सरोवर मंदिर, बसनी - बड़ागांव
  • बेनियाबाग का मैदान - चौक
  • संस्कृत विश्वविद्यालय मैदान - चेतगंज
विज्ञापन

भीड़भाड़ और संवेदनशील स्थानों पर अग्निशमन व्यवस्था के तहत चिह्नित स्थलों पर फायर यूनिट की तैनाती रहेगी। दमकल वाहनों के साथ बाइक दस्ता भी सक्रिय रहेगा। दमकलकर्मी 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगे। आग लगने की स्थिति में तय समय के अंदर पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। - आनंद सिंह राजपूत, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें