फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में 25 हजार का इनामी अरेस्ट: गार्ड की हत्या में था वांछित..., एक बिस्वा जमीन के लिए किया था मर्डर

Mon, 31 Mar 2025 07:34 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

एक बिस्वा जमीन न बेचने देने पर तीन लाख रुपये के कर्ज के बोझ तले दबे इकलौते बेटे ने अपने साढ़ू के बेटे के साथ मिलकर पिता की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पिता के सिर के पीछे और चेहरे पर वजनी वस्तु से वार किया था।
विज्ञापन
शव मिलने के बाद माैके पर पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामिया को भीटी के मोदी स्कूल के समीप से गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी गत दिनों रामबाग पोखरा के पास काशीराज परिवार की खाली पड़ी भूमि पर झाड़ी में मिले सुरक्षा गार्ड श्यामजी पटेल की लाश मामले में वांछित था।

विज्ञापन


घटना के बाद से ही वह फरार था। पुलिस उसे पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी। पुलिस ने उसे मजिस्ट्रेट के यहां पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

मालूम हो कि गांव गौरइया कोतवाली मुगलसराय (चंदौली) निवासी श्यामजी पटेल का इकलौता बेटा राजकुमार पुश्तैनी जमीन में से एक बिस्वा जमीन बेचने के लिए दबाव बना रहा था। पिता जमीन बेचने के पक्ष में नहीं थे।

यह भी पढ़ें: इकलौते बेटे ने की पिता की हत्या..., एक बिस्वा जमीन न बेचने देने पर था नाराज; साढ़ू के बेटे के साथ अरेस्ट
विज्ञापन


इसी बात से नाराज बेटे ने अपने पिता के साढू के बेटे मयंक को रुपये का लालच देकर पिता की हत्या की साजिश रची। इस साजिश में मयंक ने अपने दोस्त शिवशंकर पटेल को भी राजी कर लिया। सभी ने मिलकर शुक्रवार की शाम श्यामजी पटेल को दुर्गा मंदिर बुलाकर घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस ने बेटे व मृतक के साढू के बेटे को पकड़ लिया था। दोनों के पकड़ने जाने के बाद शिवशंकर चंदौली भागने की फिराक में था। थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शिवशंकर पटेल थाना राजातालाब के गजापुर गांव निवासी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें