फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam: काशी में 15 दिनों में 21,727 विद्यार्थियों ने नहीं दी यूपी बोर्ड की परीक्षा, परिणाम का इंतजार

Fri, 13 Mar 2026 02:03 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: यूपी बोर्ड परीक्षा में इस साल कुल 90298 छात्र पंजीकृत थे। इसमें इंटरमीडिएट में 44218 और हाईस्कूल में 46074 छात्र थे। परीक्षा के लिए जिले में 117 विद्यालयों व केंद्रीय कारागार को एक केंद्र बनाया गया था। 
विज्ञापन
Board Exam 2026 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। 15 दिनों में 118 केंद्रों पर हुई बोर्ड परीक्षा बार 21 हजार 727 छात्रों ने छोड़ दी। इसके सबसे अधिक अनुपस्थिति गणित, हिंदी, अंग्रेजी और विज्ञान विषय की परीक्षा में रही। अंतिम दिन पहली पाली में हाईस्कूल की कृषि और इंटरमीडिएट की कंप्यूटर विषय की परीक्षा हुई। 

विज्ञापन


वहीं, दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की संस्कृत विषय की परीक्षा से समापन हुआ। अंतिम दिन के पेपर में दोनों पालियों को मिला कर कुल 112 छात्र अनुपस्थित रहे। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस साल कुल 90298 छात्र पंजीकृत थे। इसमें इंटरमीडिएट में 44218 और हाईस्कूल में 46074 छात्र थे। परीक्षा के लिए जिले में 117 विद्यालयों व केंद्रीय कारागार को एक केंद्र बनाया गया था। 

18 फरवरी से परीक्षाएं दो पालियों में शुरु हुईं और 12 मार्च को समापन हुआ। इसमें पहली पाली में हाईस्कूल की कृषि और इंटरमीडिएट की कंप्यूटर विषय की परीक्षा हुई। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की संस्कृत विषय की परीक्षा थी। कृषि की परीक्षा 563 में 553 छात्रों ने दी। वहीं कंप्यूटर की परीक्षा 187 में से 186 छात्रों ने दी। दूसरी पाली में हुई संस्कृत की परीक्षा 2536 में से 2435 छात्रों ने परीक्षा दी।

विज्ञापन

इन विषयों में सबसे अधिक छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

विषय का नाम   पंजीकृत छात्र उपस्थित  अनुपस्थित
विज्ञान 46300 44105 2195
हिंदी 90521 86697 3824
गणित 54910 52679 2201
अंग्रेजी 80506 77125 3381
सामाजिक विज्ञान 46300 44118 2182
समाज शास्त्र व रसायन विज्ञान 33834 32503 1331
 
विज्ञापन

केंद्रीय कारागार से कुल 19 बंदियों ने दी परीक्षा

केंद्रीय कारागार में इस बार 19 बंदियों ने यूपी बोर्ड परीक्षा दी। जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र और जेलर अखिलेश कुमार की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई। इसमें हाईस्कूल की परीक्षा में केंद्रीय कारागार में 6 बंदी, जिला कारागार वाराणसी से एक बंदी व जिला कारागार जौनपुर से 1 बंदी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा में केंद्रीय कारागार वाराणसी से 9 बंदी, जिला कारागार वाराणसी से एक बंदी तथा जिला कारागार भदोही से एक बंदी ने परीक्षा दी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र ने बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों का उत्साह वर्धन किया।

क्या बोले अधिकारी
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का सकुशल समापन हुआ। इसमें कोई भी छात्र नकल करते नहीं पकड़ा गया। अब मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से शुरू होगा। इसके बाद परिणाम घोषित होंगे। बोर्ड परीक्षा में प्रतिभाग किए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। -भोलेंद्र प्रताप सिंह, डीआईओएस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें