शहर के 18 वार्डों में 372 किमी जर्जर सीवर और पेयजल पाइपलाइनों को बदलने के लिए 823 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है। इससे सीवर ओवरफ्लो और पानी की बर्बादी की समस्या खत्म होगी। इससे तकरीबन चार लाख लोग और 100 मोहल्ले लाभान्वित होंगे। ये इलाके गंगा घाटों के आसपास हैं।
क्या कहते हैं अधिकारी
बेनियाबाग की समस्या जल्द दूर हो जाएगी। भीड़-भाड़ के कारण खोदाई संभव नहीं है। दूषित जल से जुड़ी जो भी शिकायतें आती हैं, उन्हें दूर कराया जाता है। 18 वार्डों में नई पाइपलाइन डालने की योजना बनाई गई है। जल्द काम शुरू होगा। -विश्वनाथ गुप्ता, सचिव, जलकल