पर्यटन और अन्य सामाजिक संगठनों के लोगों ने मुलाकात की है। वाराणसी से लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन चलनी चाहिए। इसे अयोध्या से जोड़ा जाए। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। -अशोक तिवारी, मेयर, नगर निगम
वाराणसी और अयोध्या के आपस में जुड़ने का फायदा मिलेगा। संगठन की तरफ से काशी से लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग रखी गई है। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र भी लिखा गया है। - राहुल मेहता, अध्यक्ष, टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन