Varanasi News: कोच अटेंडेंट से शिकायत करने पर मालूम चला कि यह लॉक पिछले एक माह से खराब है। मतलब एक माह से इस कोच के यात्रियों को सफर में इस तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही है। अपराह्न तीन बजे नई दिल्ली से ट्रेन खुली और रात 11 बजे कैंट स्टेशन पर पहुंची। इस बीच, अन्य यात्रियों ने इसकी शिकायत डिप्टी एसएस कार्यालय में भी की है।
देश की सेमी हाईस्पीड ट्रेन 22416 वंदे भारत एक्सप्रेस के सी-1 के शौचालय का लॉक खराब होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुधवार की रात 11 बजे कैंट स्टेशन पहुंची ट्रेन के यात्रियों ने इसकी शिकायत डिप्टी एसएस कार्यालय और एक्स. पर रेलवे बोर्ड समेत अन्य से की है।
विज्ञापन
नई दिल्ली से कैंट तक की सफर करने वाले यात्री आशीष तिवारी ने एक्स पर रेल मंत्रालय को ट्वीट किया कि ट्रेन के सी-वन कोच के शौचालय का दरवाजा लॉक नहीं हो रहा है। ऐसे में महिला यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है। किराया के नाम पर 1850 रुपये पूरा लिया जाता है लेकिन सुविधाएं इस तरह की दी जा रही हैं।