हाई स्पीड ट्रेन की पहचान बन चुकी लखनऊ-छपरा वंदे भारत स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन दूसरे दिन भी प्रभावित दिखा और ट्रेन तीन घंटे देरी से पहुंची। जिसके बाद यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली और अब रेल व्यवस्था के लिए समय से संचालन बड़ा चैलेंज है।
02270 लखनऊ-छपरा वंदे भारत स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन दूसरे दिन भी प्रभावित रहा। सोमवार की शाम अपने निर्धारित समय से 3:15 घंटे की देरी से कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची।यात्रियों में इसे लेकर काफी नाराजगी रही। यात्री रुद्रा प्रताप ने बताया कि यह ट्रेन सुल्तानपुर से जौनपुर के बीच काफी धीमी गति से चली।
विज्ञापन
जौनपुर में 30 मिनट से अधिक एक ही जगह पर ट्रेन खड़ी रही। ऐसे में इस ठंड में यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताते चलें कि आमतौर पर जिसे समय की बचत करनी होती है वो वंदे भारत से सफर करता है। एक दिन पहले भी तकनीकी खराबी के चलते ट्र्रेन लेट हुई थी जिसके बाद यात्री आक्रोशित होते दिखाई दिए थे अब दूसरे दिन अगर ऐसा ही हाल रहा तो सवाल उठने लगे हैं कि आखिर ये लापरवाही क्यों?